छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी, बेमेतरा में किसानों ने देखा सीधा प्रसारण

 बेमेतरा 30 अक्टूबर 2026/

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने पर आज कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा बनासकांठा, गुजरात से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,680 करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण, कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत विकसित 521 इकाइयों का राष्ट्र को समर्पण तथा 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर्स के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया।
यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, जनपद सदस्य श्री सुशील टंडन, ग्राम झाल की सरपंच श्रीमती प्रीति कमलेश वर्मा सहित 228 किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. जितेंद्र जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बेलर मशीन (Baler Machine) के महत्व पर जानकारी देते हुए बताया कि इससे धान की पराली को गट्ठरों में बदलकर फसल अवशेष प्रबंधन किया जा सकता है।
सह संचालक कृषि डॉ. श्याम लाल साहू ने कहा कि छोटी-सी आर्थिक सहायता भी खेती-किसानी में बड़ा सहारा देती है। विशिष्ट अतिथि डॉ. ए.के. सिंह, अधिष्ठाता, रवेंद्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय, ढोलिया’ ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक लाभ लेने की अपील की।

Leave Your Comment

Click to reload image