*बारिश से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचीं कलेक्टर* *कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्राम सिंघनपुरी में किसानों से की चर्चा, प्रभावित किसानों से पंचायत में आवेदन लेने के दिए निर्देश*
कवर्धा, 30 अक्टूबर 2026। चक्रवात के प्रभाव से जिले में हुई बारिश के कारण फसलों को हुए संभावित नुकसान का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति गांव के खेतों में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों का अवलोकन किया और बारिश से फसलों को हुए नुकसान की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम, तहसीलदार उपस्थित रहे।