पेंशनर समाज गरियाबंद का बैठक 17 मई को--
गरियाबंद -: तहसील शाखा गरियाबंद ,छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज के तत्वावधान में दिनांक 17 मई शुक्रवार को साईं मंदिर में समय 10:00 बजे से बैठक आयोजित है छत्तीसगढ़ महतारी एवं शारदा माई के छायाचित्र में द्वीप प्रज्वलन अतिथियों के द्वारा संपन्न होगा , पश्चात मई माह में जन्मदिन वाले पेंशनर साथियों का जन्मदिन मनाया जावेगा, जो निम्नलिखित है ।मुख्य संरक्षक बंसीलाल साहू ,एल आर बरिहा , नोहर सिंह वर्मा ,लालाराम साहू ,अशोक कुटारे, रहीम बेग, सुमेर सिंह , श्रीमती प्रमिला कश्यप नए पेंशनर साथी- कामताराम नाग , फलेश्वर साहू का सम्मान होगा ।पेंशनरों की समस्याओं पर खुली चर्चा होगी, जिला चुनाव संबंधी ,एवं प्रांत को लिखी चिट्ठी की जानकारी अंत में ,पेंशनर साथी बाबूलाल तिवारी के देह त्याग पर श्रद्धांजलि दिया जावेगा ।अध्यक्ष के .के. निर्मलकर ने पेंशनर साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु अपील की है।