छत्तीसगढ़ / दुर्ग

कोक ओवन के कर्मचारी शिरोमणी पुरस्कार से हुए सम्मानित

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र में शिरोमणी पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट तथा अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में 11 जून  2024 को कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग तरूण कनरार उपस्थित थे।

तरुण कनरार ने शिरोमणि पुरस्कार समिति द्वारा अनुशंसित, मास्टर आपरेटर (बैटरी आपरेशन) मेंराज अकरम एवं मास्टर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल मेंट.) घनाराम कोशरे को मई 2024 के लिए, कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र तथा उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। तरूण कनरार ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता देकर आगे भी इसी तरह लगन से कार्य करते रहने तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भी कार्य में निपुण करने के लिए, सभी पुरस्कार विजेताओं को प्रेरित किया।

 

Leave Your Comment

Click to reload image