अनुपयोगी शासकीय वाहनों की विक्रय हेतु दर आमंत्रित
बालोद। अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि जिला कार्यालय बालोद के अनुपयोगी शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 02 जी 3213, एम एंड एम जीप (डीजल) अगस्त 2006 माॅडल की नीलामी हेतु 01 जुलाई 2024 को दोपहर 03 बजे तक जिला कार्यालय बालोद के कक्ष क्रमांक 48 में बंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित की गई है। बंद लिफाफे में प्राप्त निविदा को 01 जुलाई 2024 को शाम 04 बजे अपर कलेक्टर कक्ष संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के कक्ष क्रमांक 56 में खोली जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संयुक्त जिला बालोद के कक्ष क्रमांक 48 में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।
जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने बताया कि अनुपयोगी शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 02 जी 5539, सूमो विक्टा सी एक्स (डीजल) 2013 माॅडल की नीलामी हेतु 27 जून 2024 को दोपहर 03 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी के वित्त कक्ष में बंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित की गई है। बंद लिफाफे में प्राप्त निविदा को 28 जून 2024 को दोपहर 03 बजे जिला शिक्षा अधिकारी बालोद के कक्ष में खोली जाएगी।