छत्तीसगढ़ / दुर्ग

महापौर बाकलीवाल ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

दुर्ग। गणेश चतुर्थी पर शनिवार को घर-घर एवं शहर में जगह-जगह गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी चल रही है। नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों को प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश की दस दिवसीय विशेष सार्वजनिक पूजा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने भगवान श्रीगणेश से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा विघ्नहर्ता भगवान गणेश से इस अवसर पर शहर व प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।उन्होंने कहा है कि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image