छत्तीसगढ़ / दुर्ग

आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं व्याख्याता का किया गया सम्मान

दुर्ग। बीआरजे शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर संस्था के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं व्याख्याता को सम्मानजनक ढंग से आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। इस आयोजन में आदरणीय श्रीमती मिश्रा, श्रीमती रेखीय, डॉक्टर श्रीमती कृष्णा जोशी, एच एस वर्मा  पूर्व प्राचार्य, श्रीमती सुजाता दत्ता, श्रीमती अरुणा श्रीवास्तव, श्रीमती रेखा कासलीवाल, अनिल गुप्ता, डी एल चंद्राकर,डी के चंद्राकर, रोहित चंद्राकर त्रिपाठी, अली, श्रीमती यादव,श्रीमती आरती दुबे की गरिमामय उपस्थिति में प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती कृष्णा अग्रवाल, समस्त स्टाफ एवं छात्राओं के द्वारा इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

आमंत्रित सभी गुरुजनों के द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती जी एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों का प्राचार्य एवं स्टाफ के सदस्यों द्वारा शॉल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ के द्वारा  उनका स्वागत और सम्मान किया गया, तत्पश्चात स्टाफ के सभी गुरुओं का छात्राओं द्वारा सम्मान किया गया, स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती कृष्णा अग्रवाल द्वारा आमंत्रित सभी गुरु जनों का सहयोग संस्था में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से शाला की गुणवत्ता बढ़ाने में प्राप्त होता है और भविष्य में भी अग्रज गुरुओं की मार्गदर्शन की आवश्यकता की जानकारी दी गई, एवं आग्रह किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image