छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

विधायक रोहित साहू के 10 हजार सदस्य बनने पर दी बधाई

 राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव --

प्रभारी मंत्री दयाल दस बघेल ने भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा, बूथ स्तर में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य


विधायक रोहित साहू के 10 हजार सदस्य बनने पर दी बधाई 

गरियाबंद – जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी संगठन से जिले में अब तक बने कुल सदस्यों की जानकारी ली। साथ ही बूथ स्तर में सदस्यता अभियान की गति बढ़ाने और अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। प्रभारी मंत्री बघेल ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। बिना लक्ष्य तय किए इस अभियान को सफल नहीं बना सकते है। उन्होंने एक एक गांव को लक्ष्य बनाकर अभियान चलाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर 10 हजार सदस्य संख्या पूरी होने पर उन्होंने विधायक रोहित साहू को बधाई भी दी गई। बैठक में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू, जिला संगठन सह प्रभारी किशोर महानंद,
जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, संतोष उपाध्याय, सदस्यता अभियान प्रभारी योगेश शर्मा भी मौजूद थे। 

बैठक में प्रभारी मंत्री ने आगे कहा की सभी कार्यकर्ता की मेहनत और लगन से प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश को छत्तीसगढ़िया और पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम कर रही है। महज 10 महीने में ही विष्णु की सरकार ने मोदी जी के एक एक गारंटी को पूरा करने का काम किया है। किसानों के दो साल का बकाया बोनस, 3100 रूपए में धान खरीदी, महतारी वंदन सहित सभी गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता उत्साह से घर घर जाए और सदस्य जोड़े। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में निकाय चुनाव होने है। सभी टिकट मांगते है,जो अधिक सदस्य बनाएगा पार्टी उसको मदद करेगी। 

बैठक में सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी एवम महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा की कहा की जिले में सदस्यता अभियान की स्थिति अच्छी है। लेकिन इसे अधिक सफल बनाने प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन दो घंटा समय निकले और 25 से 30 सदस्य बनाए। इस दौरान उन्होंने नए सदस्यों को जोड़ने के लिए जोर दिया। 

कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू ने की भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को सफल बनाने में हम सब की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा की एक एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता लक्ष्य बनाकर जुटेंगे तब यह अभियान सफल होगा। संगठन सह प्रभारी किशोर महानंद ने कहा की आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ना चाहती है। गांव गांव घर घर कार्यकर्ता पहुंचे और लोगों को सदस्य बनाए। इसके पहले जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी और अभियान को सफल बनाने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने किया। 

इस अवसर पर बैठक में महामंत्री पुनीत राम सिन्हा, राम कुमार साहू, बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, जिला पंचायत केशरी ध्रुव, जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, नेहा सिंघल,  नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, आशीष शर्मा, अनूप भोसले, नरोत्तम साहू, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, सुरेंद्र सोनटेके, लुद्राक्ष साहू, गुरु नारायण तिवारी, दुलार सिन्हा, सीताराम यादव, कमल सिन्हा, सोम प्रकाश साहू, घनश्याम सिन्हा, मिलेश्वरि साहू, बिंदु सिन्हा, तनु साहू, सरिता ठाकुर, परमेश्वर सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

Leave Your Comment

Click to reload image