छत्तीसगढ़ / सरगुजा

ग्राम पंचायत सुखरी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 9 को

अम्बिकापुर। जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि 9 अक्टूबर को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत सुखरी में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है।
उन्होंने जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सभी सरपंच एवं सचिव को शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा कोटवार से मुनादी कराने कहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर में उपस्थित होकर अपने समस्याओं का निराकरण करा सकें। उन्होंने सभी को निर्धारित दिवस पर शिविर में उपस्थित होने कहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image