छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को केक कटवाकर अजय रोहरा ने दी जन्मदिन की बधाई

 

-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव

 

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर रायपुर शंकर स्थित उनके निवास पर सुबह से ही बधाई देने कार्यकर्ताओं का हुजूम रहा। इस दौरान प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओ के साथ ही गरियाबंद से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक पहुंचे थे। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता अजय रोहरा ने केक कटवा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान गरियाबंद से जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर,भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक सागर मयाणी, अमित वखारिया, शाहरुख हिंगोरा, प्रतीक सिंह, मुकेश सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave Your Comment

Click to reload image