गौरव गरियाबंद के अंतर्गत द्वितीय पलक, विद्यार्थी, शिक्षक बैठक का आयोजन संपन्न
गरियाबंद |
2024-10-19 16:46:13
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद,आज दिन शनिवार 19,10,2024 को गौरव गरियाबंद के तहत कन्या हाई स्कूल विद्यालय गरियाबंद में द्वितीय पालक, विद्यार्थी शिक्षक, बैठक का आयोजन किया गया । गत दिनों में गौरव गरियाबंद के अंतर्गत त्रैमासिक आकलन परीक्षाएं आयोजित की गई थी ।जिसका परिणाम घोषित किया गया। परिणाम जानने के लिए अधिक से अधिक पालक एवं विद्यार्थी शिक्षको की उपस्थित हुऐ एवं सभी छात्र-छात्राएं परिणाम की जानकारी पाकर काफी उत्सुक नजर आ रहे थे । मिडिल एवं हाई स्कूल के अंतर्गत पालक विद्यार्थी एवं शिक्षक कुल 600 उपस्थित हुए इस बैठक से बच्चे बहुत खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे एवं भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को सुझाव दिया गया एवं पालकों को भी अपने बच्चों के प्रति ध्यान देने के लिए मार्गदर्शन किया गया।
इस बैठक में संस्थान प्राचार्य शिक्षक एवं विद्यार्थी पालक की उपस्थिति रही