9 मार्च, 2025- एक ऐतिहासिक सिनेमाई अनुभव 9 फरवरी को सुबह 11 बजे राज मंदिर में 'शोले' की स्पेशल स्क्रीनिंग
आईफा 2025- ‘सिल्वर वाज़ द न्यू गोल्ड’- जयपुर, राजस्थान में भारतीय सिनेमा के 25 शानदार सालों का भव्य जश्न
‘शोले’ और राज मंदिर के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के साथ आईफा 2025 का ऐतिहासिक संगम
राजस्थान ने जब भारतीय सिनेमा के बेहतरीन सितारों का स्वागत किया, तो इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आईफा) के 25वें एनिवर्सरी प्रेस कॉन्फ्रेंस ने इस भव्य सेलिब्रेशन की नींव रखी।
इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाते हुए, आईफा वीकेंड एंड अवॉर्ड्स के 25वें संस्करण का शानदार आयोजन 8-9 मार्च, 2025 को राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जयपुर में हुआ।
यह सिर्फ एक अवॉर्ड सेरेमनी नहीं थी, बल्कि भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम सफर का उत्सव था, जहाँ 'शोले' के 50 गौरवशाली वर्ष और आईफा के 25 शानदार सालों का संगम हुआ। यह आयोजन भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा बन गया, जिसने जयपुर को सिनेमा के जश्न की धड़कन बना दिया।