मनोरंजन

10 दिन तक होली खेलते रहे कलाकार, तब शूट हो पाया था यह गाना; फिल्ममेकर्स को क्‍यों देशभर से मंगाना पड़ा रंग?

नई दिल्ली। होली के त्योहार को लेकर देशभर में तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। सिनेमा जगत में भी रंगों के इस खास पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। जिसके चलते समय-समय पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में होली को लेकर स्पेशल सॉन्ग बनाए जा चुके हैं। 

 

आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी होली गीत के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग 10 दिनों तक चली थी और इतने समय तक फिल्म की स्टार कास्ट को रंगे से सनों कपड़ो को पहनकर रखना पड़ा था। आइए जानते हैं कि वो कौन सा सॉन्ग और फिल्म थी। 

 

10 दिन तक चली थी इस होली गीत की शूटिंग

रंग और खुशियों का बहार को होली का त्योहार ही लेकर आता है। फिल्मी दुनिया के शुरुआती इतिहास से लेकर अब तक होली पर शानदार गाने बनाए जाते हैं। लेकिन एक गाना ऐसा था जिसकी शूटिंग को लेकर फिल्ममेकर को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। 

दरअसल ये मामला हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिकल फिल्म शोले (Sholay) के गीत होली के दिन दिल खिल जाते हैं से जुड़ा है। शोले बॉलीवुड की सबसे शानदार मूवीज में से एक है। इसके निर्देशक रमेश सिप्पी ने फिल्म को बल्कि बड़ी बारीकी से तैयार किया और इसके हर एक सीन को लेकर विशेष तैयारी है। इसी आधार पर शोले का होली गीत भी बड़ी तैयारियों के साथ बना। 

 

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रमेश ने शोले के होली सॉन्ग की मेकिंग को लेकर खुलकर बात की थी और बताया था। 

हमारे सामने इस गीत को खास तरह से तैयार करने की चुनौती थी। क्योंकि यहीं से फिल्म की कहानी में टर्निंग प्वाइंट आना था। 10 दिनों तक होली के दिन दिल खिल जाते हैं (Holi Ke Din Dil Khil Jate Hain) कि शूटिंग चलती रही।


गाने को भव्य तरीके से बनाने के लिए सभी इतने समय तक रंग से सने कपड़ों को पहनकर सेट पर घूमते रहे और होली खेलते रहे। इस दौरान हमारे पास रंग की भारी खपत हो गई और इसके लिए हमें देश के अलग-अलग शहरों से रंग मंगाना पड़ा था। ये गाना हम बेंगलुरू में शूट कर रहे थे। 


होली के सबसे बेहतरीन गानों में से एक ये गीत

शोले का ये होली गीत धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन जैसे तमाम दिग्गजों पर फिल्माया गया था। जबकि लता मंगेशकर और किशोर कुमार की जोड़ी ने इस गाने में अपनी जादुई आवाज का जलवा बिखेरा था। इसके अलावा संगीतकार आर डी बर्मन और गीतकार आनंद बख्शी ने इसमें चार चांद लगाए। यही कारण है जो शोले का होली के दिन दिल खिल जाते हैं, अब तक सबसे बेहतरीन होली सॉन्ग में गिना जाता है।

Leave Your Comment

Click to reload image