मध्य प्रदेश

सुसाइड नोट लिखकर बुजुर्ग ने लगा ली फांसी... पुलिस उलझी, हत्‍या या आत्‍महत्‍या

तेंदूखेड़ा दमोह। थाना क्षेत्र के ग्राम सेलवाड़ा निवासी एक बुजुर्ग का शव घर में फंदे से लटका मिला, पुत्र जब घर आया तो पिता को फंदे पर लटकते देखा और पुलिस को सूचना दी। पंचनामा करके शव स्वजनों को सौंप दिया गया है, सोसाइट नोट की जांच की जा रही है।

पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप

पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है जिसे जांच में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पड़ोसी हमारी जमीन पर कब्‍जा चाहते हैं

रामकिशोर निवसैया 67 साल के पुत्र मोहित निवसैया ने बताया की उनके पड़ोसियों से जमीनी विवाद चल रहा है। वह हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, शनिवार की शाम में जब घर पर था तभी गांव के राममिलन गोस्वामी, सिद्धांत गोस्वामी, शिवम गोस्वामी, सत्यम गोस्वामी, रामकुमार गोस्वामी, पवन गोस्वामी, रितेश गोस्वामी और अन्य दो लड़कों ने मेरे साथ मारपीट की थी।

मारपीट का कारण पूछा तो पिता के साथ भी मारपीट की

मैंने खेत पर पिता को घटना बताई। वह मेरे साथ आए और आरोपितों से मारपीट का कारण पूछा तो पिता के साथ भी मारपीट की।

तेंदूखेड़ा थाने में रिपोर्ट कर घर चले गये, सुबह लटके मिले

मेरे पिता तेंदूखेड़ा थाने आये और रिपोर्ट करके घर चले गये, सुबह पिता ने मुझे खेत भेजा और जब खेत से वापिस आया तो पिता घर के अंदर फंदे पर लटके थे।

तीन साल से कर रहे थे परेशान

मोहित ने बताया की पिछले तीन साल से राममिलन गोस्वासमी और उसके परिवार के सदस्य हमारी जमीन छीनने का प्रयास कर रहे है। हम लोग थाने जाते है लेकिन हमेशा पुलिस शिकायत ले लेती है पर कार्रवाई नहीं करती।

पिता को आकर धमकी दी थी

मेरे परिवार केवल मैं और मेरे पिता थे मां की बचपन में ही मौत हो गई थी, तीन बहने थीं उनकी शादी हो गई हैं। दूसरे पक्ष के लोग हम लोगों की बाद में झूठी रिपोर्ट करने चले गये थे और पिता को आकर धमकी दी थी, उसी की प्रताड़ना से परेशान होकर मेरे पिता ने आत्महत्या की है।

शव के पास मिला सोसाइट नोट

मृतक रामकिशोर निवसैया ने मरने के पहले एक सोसाइट नोट लिखा था जो जांच के दौरान तेंदूखेड़ा एसडीओपी ने देखा और बाद में टीआई ने उसको जप्त किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image