मध्य प्रदेश

प्रचीन राम मंदिर के जीर्णोद्धार पर रोक लगाने के विरोध में महिलाओं ने उतारी SDM की आरती

 खंडवा। प्राचीन राम मंदिर के जीर्णोद्धार पर रोक लगाने के विरोध में गांव के लोग ढोलक और झांझ बजाते हुए आरती लेकर जनसुनवाई में पहुंच गए। महिलाओं ने हाॅल में बैठे एसडीएम बजरंग बहादुर की आरती उतारी और प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध जताया। दरअसल सहेजला गांव में वर्षों पुराने श्रीराम मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को नायब तहसील कोर्ट से नोटिस जारी कर बंद करवा दिया गया था, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

मंदिर जीर्णोद्धार के विरोध में की गई थी शिकायत

 

ग्राम सहेजला निवासी रमेश पुत्र रामाधार और श्याम पुत्र रमेश ने कुछ महीनों पूर्व तहसील कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक लोट लगाते हुए अपनी जमीन पर मंदिर निर्माण होने की शिकायत पर कार्रवाई की मांग की थी। यह मामला सुर्खियों में आया था। इसी मामले में सुनवाई करते हुए नायब तहसील कोर्ट ने 18 अक्टूबर को गांव के कामल, महेंद्र , श्या सिंह, जयंत सिंह, योगेश पालीवाल को नोटिस जारी किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image