मध्य प्रदेश

इंदौर में रीगल चौराहे पर बने पाकीजा शोरूम पर नगर निगम का एक्शन

  इंदौर। इंदौर में रीगल चौराहे पर स्थित कपड़ों के शोरूम पाकीजा पर गुरुवार सुबह नगर निगम का अमले ने कार्रवाई की। यहां छत पर बिना अनुमति बने टीन शेड के स्टोर रूम को हटाया गया। इसके साथ ही बेसमेंट पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान शोरूम के कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें थोड़ा और समय दिया जाए।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

इधर.. निगम की कार्रवाई से व्यापारी नाराज

 

नगर निगम की रिमूवल टीम ने बुधवार को सपना संगीता क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान जमकर विवाद भी हुआ। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने तीन ट्रक सामान जब्त किया। इसके अलावा 25 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए। निगम ने मौके पर चालानी कार्रवाई करते हुए 43,500 रुपये वसूले।

कार्रवाई से आक्रोशित व्यापारियों ने अग्रसेन चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि नगर निगम त्योहार के मौके पर कार्रवाई कर रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा मौके पर पहुंचे। समझाइश के बाद हंगामा खत्म हुआ।

फुटपाथ पर सामान फैलाने की शिकायत

 

नगर निगम को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सपना-संगीता मुख्य मार्ग पर दुकानदार फुटपाथ तक सामान फैला लेते हैं। इसके अलावा सेकंड हैंड दोपहिया वाहन का व्यापार करने वाले फुटपाथ और सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। इस वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे नगर निगम की रिमूवल टीम कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची। प्रभारी रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने बताया कि कई दुकानदारों ने फुटपाथ और सड़क तक सामान फैला रखा था। हमने इसे जब्त करना शुरू किया तो व्यापारियों ने विरोध कर दिया। कार्रवाई के दौरान तीन ट्रक सामान जब्त किया गया। इसके अलावा चालानी कार्रवाई भी की गई।

व्यापारियों ने किया चक्काजाम

 

सपना संगीता क्षेत्र में साड़ी के एक बड़े शोरूम संचालक ने दुकान के बाहर सड़क तक सजावट करते हुए गेट लगा रखा था। रिमूवल टीम ने इसे जब्त कर लिया। इसके बाद क्षेत्र के व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया।

हंगामे की सूचना मिलते ही महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि दीपावली तक कोई रिमूवल कार्रवाई नहीं होगी। दुकानदारों से कहा कि सजावट में ध्यान रखें कि जाम की स्थिति न बने।

Leave Your Comment

Click to reload image