मध्य प्रदेश

इंदौर एयरपोर्ट पर रविवार से लागू होगा विंटर सीजन, आधा दर्जन उड़ानों का समय बदलेगा

 इंदौर। देशभर के एयरपोर्ट के साथ ही इंदौर एयरपोर्ट पर विंटर सीजन (शीत ऋतु) 27 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही इंदौर से यात्रियों को चार नई उड़ानों की सौगात मिलने जा रही है। ये उड़ानें दिल्ली, जयपुर, पुणे और चेन्नई के लिए संचालित होंगी।

इन उड़ानों के शुरू होने से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प भी मिलेगा। विंटर सीजन से इंदौर से पुणे के लिए तीन सीधी उड़ानें संचालित होंगी, जबकि पुणे और चेन्नई के लिए दो-दो उड़ानाें की सुविधा इंदौरियों को मिलने लगेगी।

हालाकि इंदौर से दो शहरों वाराणसी और सूरत के लिए हवाई संपर्क टूट रहा है। इंडिगो विमान कंपनी इन दाेनों शहरों के लिए रविवार से सीधी उड़ान बंद कर देगी।देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार से विंटर सीजन की शुरुआत के साथ ही इंडिगो विमान कंपनी जयपुर के लिए नियमित और चेन्नई और पुणे के लिए सप्ताह में तीन दिन सीधी उड़ानें सचालित करेगी।

जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली की नियिमित उड़ान शुरू कर रही है। दोनों कंपनियों ने उड़ानों की घोषणा करते हुए पहले ही बुकिंग शुरू कर दी थी।

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जौदान का कहना है कि चारों उड़ानों के शुरू होने से यात्रियों को बहुत फायदा होगा। यात्रियों के लिए यात्रा विकल्प भी बढ़ेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image