मध्य प्रदेश

हिसार-पुणे और जोधपुर-बांद्रा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन… यह रहेगा रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

 रतलाम। रेलमंडल रतलाम से होकर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04723 हिसार पुणे स्पेशल 10 व 17 नवम्बर को हिसार से 05.50 बजे चलकर सोमवार को 11.30 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन रविवार को 20.18 बजे नागदा, 21.00 बजे रतलाम स्टेशन आएगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04724 पुणे हिसार स्पेशल 04, 11, 18 नवम्बर को पुणे से 14.30 बजे चलकर अगले दिन मंगलवार को 22.30 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन मंगलवार को 05.35 बजे रतलाम एवं 07.08 बजे नागदा आएगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सादुलपुर, लोहारु, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रिंगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण, कर्जत एवं लोनावला स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

 

यह ट्रेन एलएचबी रेक से चलेगी, जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन रूट पर स्पेशल ट्रेनों की जरूरत थी, जिसका फायदा सभी को होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image