मध्य प्रदेश

गुजरात और कोलकाता की कंपनियां करेंगी पीएम मित्र पार्क में 2500 करोड़ रुपये का निवेश

 इंदौर। कपड़ा मिलों की पहचान रहा इंदौर अब रेडीमेड गारमेंट का हब बनने जा रहा है। इंदौर से 110 किमी दूर बदनावर के पास पीएम मित्र (प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल) पार्क प्रोजेक्ट में गुजरात और कोलकाता की दो कंपनियों ने 2500 करोड़ रुपये का निवेश करने में रुचि दिखाई है।

इनमें से एक गुजरात की अरविंद मिल कंपनी है, जो कि वस्त्र निर्माण की इकाई लगाने की तैयारी में है। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जमीन का निरीक्षण भी किया है, कोलकाता की एक अन्य कंपनी भी यहां होजयरी के कई बड़े ब्रांड के लिए होजयरी वस्त्रों के निर्माण का प्लांट भी लगाएगी।

मुंबई और सूरत पर कम होगी निर्भरता

 

 

यहां पर प्रदेश सहित देशभर से कई छोटी-बड़ी 22 कंपनियां भी आने की तैयारी में हैं। निवेश से मुंबई और सूरत पर निर्भरता कम होगी। पीएम मित्र पार्क का काम इसी वर्ष जनवरी में शुरू हुआ है, जिसे आगामी ढाई वर्ष में पूरा किया जाना है।

Leave Your Comment

Click to reload image