मध्य प्रदेश

डिंडौरी के शहपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लापरवाही, एंबुलेंस नहीं मिलने से जच्‍चा-बच्‍चा की मौत

 डिंडौरी बिछिया। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत बिछिया में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही से एक प्रसूता और उसके बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एसडीएम के नाम पुलिस चौकी में की है।

डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हुई

 

पीडि़त पति ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हुई है। शिकायत में उल्लेख किया गया कि डिलेवरी में गंभीर लापरवाही व देर रात्रि रेफर कर एंबुलेंस तक नहीं दिया गया। आरोप है कि विलंंब से जबलपुर पहुंचने पर जच्चा बच्चा दोनों की मृत्यु हो गई।

रविवार की दोपहर 12 बजे बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था

इस मामले में वैधानिक कार्यवाही करने की मांग पीड़ित पति ने की है। पीड़ित राजकुमार यादव निवासी ग्राम ग्राम बिछिया तहसील शहपुरा ने बताया कि उसने अपनी पत्नि पूनम यादव को रविवार की दोपहर 12 बजे बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

एंबुलेंस आने में दो घंटे लगेंगे। तुम प्राइवेट वाहन से ले जाओ

आरोप है कि जहां डॉक्टर नहीं थे। स्टाफ नर्स, डिलेवरी इन्चार्ज अनुगुईगा मार्को ने मरीज का चैकअप किया। इसके बाद कोई इलाज नहीं हुआ। रात्रि 12 बजे एल्गिन हॉस्पिटल जबलपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उसे बोला गया कि एंबुलेंस आने में दो घंटे लगेंगे। तुम प्राइवेट वाहन से ले जाओ।

Leave Your Comment

Click to reload image