इंदौर में संपत्ति की गाइडलाइन बढ़ोतरी का प्रस्ताव मंजूर, जल्द होगी लागू
इंदौर। इंदौर जिले के 469 क्षेत्रों में संपत्तियां खरीदने के बाद रजिस्ट्री कराने पर खरीदारों को अधिक शुल्क चुकाना होगा क्योंकि गाइडलाइन बढ़ोतरी का प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड भोपाल ने अनुमोदित कर दिया है। इसमें 111 नई कॉलोनियों को पहली बार गाइडलाइन में शामिल किया गया है।
यहां पास की कॉलोनियों की गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं। दरें बढ़ने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है, जल्द ही लागू करने की तारीख की घोषणा भी पंजीयन विभाग द्वारा की जाएगी।