मध्य प्रदेश

पुलिस वर्दी में खाट की बुनाईः एडीएम मैडम ने ड्यूटी कर रहे जवानों से बुनवाई खाट, वीडियो वायरल

नीमच। अफसरों के बंगलों में ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों को क्या क्या काम नहीं करने पड़ते है। इसका जीता जागता उदाहरण मध्यप्रदेश के नीमच से आया है, जहां एडीएम (ADM) के बंगले में ड्यूटी में तैनात वर्दीधारी जवानों से खाट की बुनवाई कराई गई है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि ड्रोल होने के बाद एडीएम मैडम साहिबा ने वीडियो अपनी पोस्ट से हटा दिया।

दरअसल एडीएम लक्ष्मी गामड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह छुट्टी का उपयोग करने का संदेश दे रही है और एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया फेसबुक आईडी पर डाली है। जिसमें पुलिस के जवान वर्दी में ड्यूटी कर रहे है। इसी दौरान पुलिस जवान एडीएम मैडम की खाट बुनाई करते नजर आ रहे है और एडीएम पास में खड़े वीडियो में बोलते नजर आ रही है। मैडम ने इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद शेयर किया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत ही मैडम ने वीडियो को अपनी पोस्ट से हटा दिया है, लेकिन इसके पहले सैकड़ों लोग वीडियो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके थे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image