देर रात मंत्री का एक्शन: रेत से भरे डंपरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, कहा- मेरी विधानसभा में सड़कों को खराब करने के लिए जिम्मेदार…
भोपाल/रायसेन। स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल देर रात एक्शन मोड़ में नजर आए। उन्होंने रेत के ओवरलोड डंपरों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिसकर्मियों को भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दरअसल, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल किसी काम से भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रेत से लदे डंपर पर जा पड़ी। फिर क्या, तत्काल ड्राइवर को रुकवाया और डंपरों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में भी दी है।
मंत्री ने एक्स पर लिखा, “मेरी विधानसभा में सड़कों को खराब करने के लिए ज़िम्मेदार ओवरलोड डंपरों को पकड़कर प्रशासन के सुपुर्द किया। रेत ठेकेदार द्वारा जारी TP में ओवरलोडिंग का स्पष्ट उल्लेख है। परिवहनकर्ता के साथ-साथ रेत ठेकेदार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।”