मध्य प्रदेश

मेडिसिटी के भूमि पूजन से पहले मंगलनाथ मंदिर पहुंचे उपमुख्यमंत्री, भात अर्पित कर की प्रदेश की समृद्धि की कामना

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने प्रदेश की पहली मेडिसिटी के भूमि पूजन में शामिल होने से पहले श्री मंगलनाथ मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही मंगलनाथ भगवान से प्रदेश की समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।

मंगलनाथ भगवान से प्रदेश की समृद्धि की कामना की

भूमि पूजन के पहले उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने मंदिर में भात पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने मंगलनाथ भगवान को भात अर्पित कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली और विकास की प्रार्थना की।

इसके साथ ही उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति और जनता की भलाई के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। बतादें कि, आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में 592.3 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे। जिसमें मध्य प्रदेश की बनने जा रही पहली मेडिसिटी की आधारशिला भी रखेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image