मध्य प्रदेश

'मेरे साथ भाग चल, नहीं तो तेरी शादी नहीं होने दूंगा...’, लड़की के पीछे पड़ गया सिरफिरा

खंडवा। युवती की मंगनी होने पर गांव का ही एक युवक बौखला गया, अब वह युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उसकी शादी तुड़वाने की धमकी दे रहा है। युवक की हरकतों से परेशान युवती ने आरोपित शुभम पुत्र कमल सिंह के खिलाफ मूंदी थाने में केस दर्ज कराया है।

युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपित ने बुरी नियत से छेड़छाड़ की। फोन लगाकर बोला कि 'मेरे साथ भाग चल नहीं तो मैं तेरी शादी नहीं होने दूंगा।' आरोपित ने धमकी देते हुए कहा कि तेरे परिवार वालों को मार दूंगा। युवती के साथ फोन पर अश्लील बातें की। मामले में मूंदी पुलिस आरोपित के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश में जुटी है।
 
लंबे समय से परेशान कर रहा है
 
युवती ने बताया कि गांव का शुभम उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। उसने यह बात अपने परिवार को बताई, इससे पहले भी उसके खिलाफ केस दर्ज करवा चुके हैं। लेकिन उसने थाने में आकर युवती के परिवार से समझौता कर लिया था। थाने में उसने कहा था कि अब मैं कभी परेशान नहीं करूंगा। गांव का होने के नाते हमने उस समय उसे माफ कर दिया था।

12 अप्रैल को हुई थी मंगनी, तब से ज्यादा परेशान कर रहा
 
युवती के अनुसार उसकी मंगनी 12 अप्रैल को हुई थी। उसके बाद से शुभम उसे ज्यादा परेशान करने लगा। फोन पर धमकियां देता है। उसके फोटो सोशल मीडिया पर डाल रहा है। रात में कभी भी फोन लगाकर घर वालों को भी धमकाता है।

युवती की शादी फरवरी माह में होना है। उसे अब डर सताने लगा है कि शुभम की इन हरकतों के कारण शादी में खलल न पड़ जाए। वो साफ तौर पर कह रहा है कि तेरी शादी नहीं होने दूंगा। युवती के मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है।

आरोपित की तलाश जारी है
 
युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित मोबाइल पर युवती को धमकियां दे रहा है। आरोपित की तलाश जारी है। फिलहाल वो गांव में नहीं है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करेंगे। - राधेश्याम मालवीय, जांच अधिकारी, थाना मूंदी

 

Leave Your Comment

Click to reload image