मध्य प्रदेश

राजधानी में सुरक्षित नहीं बच्चे: भीख मांगने वाली महिला ने 2 साल के मासूम का किया अपहरण, पुलिस ने 12 घंटे में खोज निकाला

भोपाल। राजधानी भोपाल में मासूम बच्चे भी सुरक्षित नहीं है, ताजा मामला मंगलवारा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां भीख मांगने वाली महिला ने 2 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही मासूम को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी महिला भिखारी है, जो कई दिनों से बच्चे की रेकी कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक मंगलवारा थाना क्षेत्र की एक महिला ने शनिवार को थाने में शिकायत की थी कि उसका बच्चा शुक्रवार से लापता है। जिसके बाद पुलिस ने शहर के 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी महिला शाहिदा बी से मासूम को 12 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया। महिला ने जहांगीराबाद क्षेत्र में बच्चे को छुपा कर रखा था। अब पुलिस मानव तस्करी के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।   

वहीं पुलिस को शक है शहर में पूरा गिरोह है, जो इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। आरोपी महिला की पहचान शायदा बी निवासी श्यामला हिल्स के रूप में हुई है। पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। मासूम का अपहरण 22 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे हुआ था। 23 नवंबर की रात थाने आई बच्चे की मां ने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image