मध्य प्रदेश

दर्दनाक हादसा: कॉलेज बस ने बाइक को कुचला, पिता की मौके पर मौत, बेटी गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना इलाके में रविवार रात कॉलेज बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं बस की चपेट में आए तीन-चार लोग भी घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र के नानके पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस के मुताबिक, बस की चपेट में आए 3-4 अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम हिर्देश अग्रवाल (40) निवासी लखरापुरा है। वहीं, उसकी घायल बेटी का नाम अनिका (6) है।

CCTV फुटेज से बस ड्राइवर की तलाश

इधर हादसे के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस बस ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जिस जगह हादसा हुआ, वह शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। न्यू मार्केट और अन्य इलाकों की तरफ जाने वाले लोग यहां से गुजरते हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मामले की जांच में जुट गई है। 

Leave Your Comment

Click to reload image