मध्य प्रदेश

बेतवा नदी के पुल के नीचे मिला सिर कुचला शव, जांच में जुटी पुलिस

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बेतवा नदी के जाखा पुल के नीचे सिर कुचला शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

भोपाल मार्ग पर बेतवा नदी के जाखा पुल के नीचे आज सुबह रायसेन शहर के वार्ड 18 चोपड़ा मोहल्ला निवासी कदीर खान (40) का सिर कुचला शव मिला है। मृतक कल शाम को दरगाह से बस में बैठकर निकला था। अज्ञात आरोपियों द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलने पर एसपी पंकज कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे और घटना के विषय में जानकारी ली।

घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा सहित रायसेन थाना कोतवाली प्रभारी संदीप चौरसिया, सैंडोरा चौकी प्रभारी, हरिओम आस्थया भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे है।

Leave Your Comment

Click to reload image