मध्य प्रदेश

गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरा करने करता था ऐसा कामः हाथों में बनवाया टैटू और गले पर 302 लिखवा रखा

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में चोर गर्लफ्रेंड के महंगे शौक को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था। मोबाइल चोर बदमाश ने दोनों हाथों में बनवा रखे टैटू और गले में 302 लिखवा रखा है। लग्जरी लाइफस्टाइल का शौकीन चोर गर्लफ्रेंड को भी महंगे गिफ्ट देने वाला निकला है। गिरफ्तारी आरोपी से पूछताछ में उसने यह खुलासा किया है।

दरअसल गर्लफ्रेंड ने महंगी गिफ्ट का डिमांड किया तो आशिक चोर ने मोबाइल दुकान पर धावा बोल दिया। चोरी के तीन लाख की कीमत के तीन आईफोन और एक अन्य मोबाइल तीन युवकों को बेच दिया था। पुलिस ने मोबाइल चोर सहित मोबाइल खरीदने वाले तीन अन्य युवकों को भी आरोपी बनाया है। एरोड्रम पुलिस ने चोरी की वारदात के 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। बीती रात आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

Leave Your Comment

Click to reload image