मध्य प्रदेश

Chinese Manjha पर लगा प्रतिबंधः भोपाल में अब चायनीस मांझा रखना और बेचना गैरकानूनी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चाइनीज मांझा (Chinese Manjha) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी कड़ी में भोपाल में अब चायनीज मांझा रखना और बेचना गैरकानूनी माना जाएगा। इस आशय का आदेश भी जारी हो गया है।

बता दें कि चाइना का मांझा आम इंसान और पक्षियों के लिए घातक साबित हो रहा है। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने प्रतिबंध के निर्देश दिए है। अगले दो महीने तक आदेश लागू रहेगा। आदेश के दौरान चायनीज मांझे का भंडारण और बेचने पर कानूनी कार्रवाई होगी। आरोपी पर धारा 163 के तहत कार्रवाई होगी। चायनीज मांझे के चलते दर्दनाक हादस कई बार हो चुके हैं। कई लोगों की जान भी चली गई है। आने वाले त्योहारों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image