हमीदिया अस्पताल के 500 कर्मचारी हड़ताल पर: सैलरी न मिलने पर वार्ड बॉय और टेक्नीशियन ने किया प्रदर्शन, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल के 500 से अधिक कर्मचारियों ने आज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पिछले 3 महीनों से सैलरी न मिलने की वजह से उन पर आर्थिक संकट गहरा गया है। जिसकी वजह से सुबह से वार्ड बॉय और टेक्नीशियन हॉस्पिटल के सामने हड़ताल पर बैठ गए।
अस्पताल में रोज 2500 से अधिक ओपीडी और 60 से अधिक ऑपरेशन होते हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दिवाली के समय बमुश्किल सैलरी दी गई थी। लेकिन उसके बाद फिर सैलरी रोक दी गई। जिसकी वजह से उन्हें मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा। अब देखना यह होगा कि उनकी सुध कब ली जाती है और दोबारा स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो सकेगी।