मध्य प्रदेश

विधायक और डॉक्टर के विवाद में करणी सेना की एंट्री, MLA कमलेश्वर डोडियार का Video किया Viral, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

रतलाम। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार और डॉ. के विवाद में करणी सेना की एंट्री हो गई है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर एक पत्र जारी कर ये चेतावनी दी है कि सैलाना विधायक पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। साथ ही अस्पताल में उस दिन हुए विवाद का एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया, जिसमें विधायक ठाकुर समाज पर तंज कस रहे हैं। साथ ही डॉक्टर को धमका रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर 20 मुकदमे हैं। और एक कर देना, तीन दिन में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बता दें कि सैलाना विधायक ने 11 दिसंबर को महा आंदोलन का ऐलान किया है। इसमें राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक, सांसद और समाजजन के आने का दावा किया है। सुबह 11 बजे से सभी लोग डॉ. अम्बेडकर सर्किल पर इकट्ठे होंगे। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें कहा कि आज के रतलाम आंदोलन के लिए स्थान हवाई पट्टी तय किया है। नेहरू स्टेडियम पर वाहन पार्किंग की जगह पर्याप्त नहीं है। सभी साथियों को रतलाम हवाई पट्टी पहुंचना है।

दरअसल, बीते दिनों सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ डॉक्टर ने गाली-गलौज कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विधायक का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों का इलाज करने में लापरवाही हो रही है। डॉक्टर को इसकी शिकायत की गई तो गाली-गलौज करने लगे। मामला देर रात का बताया जा रहा है। 

Leave Your Comment

Click to reload image