मध्य प्रदेश

बर्फीली हवाओं से ठिठुरा MP: भोपाल में टूटा 2 साल का रिकॉर्ड, 3 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भोपाल में दो साल बाद दिसंबर में 7.5 तापमान दर्ज किया गया। बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है। कई जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पचमढ़ी का पारा 3.5 तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने 3 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने भोपाल इंदौर समेत 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन और शाजापुर में कोल्ड डे रहेगा। इधर जबलपुर, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, सागर, नर्मदापुरम, रायसेन, दमोह, नरसिंहपुर और सिवनी में सर्द हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है। बुधवार का भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। बैतूल का तापमान 8.4, धार 7.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बतादें कि, 2022 और 2023 में राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.6 और 8.8 डिग्री रहा था। मंगलवार सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 11, 12 और 13 दिसंबर को धार, गुना-अशोकनगर में कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image