मध्य प्रदेश

लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात: CM डॉ. मोहन ने भर दी खुशियों से झोली, खाते में ट्रांसफर किए इतने हजार रुपए

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने 1 करोड़ 28 लाख लाभार्थियों के खाते में 1572 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है। साथ ही 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से 334 करोड़ अंतरित की।

भोपाल में चल रहे गीता महोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने जैसे ही राशि भेजी, लाड़ली बहनों के चेहरे खिल उठे। लाल परेड मैदान से ‘जनकल्याण पर्व’ और ‘मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’ का शुभारंभ हुआ है। यहां अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हो रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image