उमरिया में तांडव मचाने वाले हाथी की निगरानी खत्म, वन विभाग ने कॉलर ID लगाकर जंगल में छोड़ा, दो लोगों को कुचलकर उतारा था मौत के घाट
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में तांडव मचाने वाले हाथी को एक महीने तक निगरानी में रखने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने उस पर कॉलर आईडी भी लगाया है, जिससे उसकी गतिविधियों की जानकारी मिलती रहे। वहीं, दोबारा आतंक मचाने पर उसे रेस्क्यू किया जा सके।
सलखनिया गांव में हुई 10 हाथियों की मौत के बाद बच्चा झुंड से बिछड़कर रहवासी क्षेत्र की ओर आ गया था। जिसके बाद सामान्य वन मंडल और बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व के धमोखर बफर क्षेत्र में दो लोगो को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था। साथ ही एक ग्रामीण को घायल कर दिया था। कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू किया गया। वन विभाग ने एक महीने तक उसे निगरानी में रखा। जिसके बाद अब वह वापिस जंगल में खुले आसमान के नीचे घूम सकेगा।