मध्य प्रदेश

बार-बार लोकेशन बदल रहा आदमखोर बाघ: तलाश के बीच बाघिन के साथ घूमते हुए आया नजर, ड्रोन कैमरे से निगरानी जारी

सिवनी। मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में एक आदमखोर बाघ की तलाश पिछले 10 दिनों से लगातार जारी है। इस खोज अभियान में कम से कम 100 लोगों की टीम, तीन हाथी और ड्रोन कैमरे भी लगाए गए। इसके बाद भी अब तक बाघ की लोकेशन नहीं मिल सकी। बाघ बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। वहीं अब बाघ बाघिन के साथ नजर आ रहा है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व और साउथ जोन के जंगल मे 10 दिनों से आदमखोर बाघ को पकड़ने के लिए वन अमले का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं बाघ बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। जिस वजह से वन अमले को रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा करने में सफलता नहीं मिल पा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिस आदमखोर बाघ का रेस्क्यू किया जाना है वह अब जंगल में एक अन्य बाघिन के साथ चहल कदमी करता नजर आया है। ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने के दौरान बाघ और बाघिन एक साथ देखे गए। बाघ और बाघिन का वीडियो भी सामने आया है। वन विभाग हर पल बाघ की मूवमेंट पर नजर रख रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image