पति ने की पत्नी की हत्याः उपचार के दौरान तोड़ा दम, सीढ़ी से गिरने से घायल होने का बहाना कर अस्पताल में कराया था भर्ती, आरोपी पति फरार
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में पति द्वारा पत्नी की हत्या (Wife murder) का मामला सामने आया है। पति के हमले से घायल पत्नी ने उपचार के दौरान अस्पताल (Hospital) में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।
दरअसल मामला विदिशा के सिविल लाइन थाने के अंतर्गत का है। इस संबंध में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि सुभाष नगर में रहने वाले परिवार में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट से गंभीर रूप से घायल पत्नी क्रांति राजपूत को इलाज के लिए भोपाल में भर्ती कराया था। अस्पताल में भर्ती करते समय पति ने झूठ बोलकर कि सीढी से गिरने से चोट लगी है कह कर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 10 दिसंबर को महिला की मौत हो गई है। प्रकरण में पुलिस मामला पंजीबद्ध कर जांच कर रही है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।