मध्य प्रदेश

फायरिंग का वीडियो वायरलः प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद, मामला दर्ज

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद है। गुंडा बदमाशों के खिलाफ सरकार का बुलडोजर चलने के बाद भी आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला ग्वालियर जिले का है जहां फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है।

दरअसल प्लॉट पर कब्जे को लेकर कल्ली गुर्जर और बंटी गुर्जर के बीच विवाद हुआ था। कल्ली गुर्जर ने प्लॉट पर कब्जा करने के लिए फायरिंग की थी। बंटी ने विरोध किया तो बवाल मच गया। कल्ली गुर्जर ने रायफल से कई फायर किए। घटना तिघरा थाना के गुर्जा गांव की है। फरियादी बंटी गुर्जर ने तिघरा थाने पुलिस से इसकी शिकायत की है। फरियादी बंटी गुर्जर की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। तिघरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image