पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की वारदातः युवक को मरणासन्न हालत में सड़क पर छोड़कर भागे आरोपी
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की वारदात हो गई। बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के शरीर पर कई वार किए। चाकू से घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल चाकू लगने से लल्ला कुशवाह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। युवक को मरणासन्न हालत में सड़क पर छोड़कर भाग गए सभी आरोपी। गंभीर अवस्था में घायल युवक को परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। घटना जौरा थाना क्षेत्र के खारे कुंआ के पास की है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने एक महिला सहित तीन लोगों पर चाकू मारने के आरोप लगाए है। जौरा पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।