सड़क हादसे में दो मौतः महाराष्ट्र पासिंग की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकराई, मृतकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस
दतिया। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला दतिया जिले का है जहां बिजली खंभे में टकराने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस मृतकों के शिनाख्ती के प्रयास में लगी है।