शुरू हुई स्वामीनारायण की पाठशाला: भक्तों को दर्शन देकर स्कूल के लिए हुए रवाना, भगवान के लौटते ही फिर शुरू होंगे शुभ कार्य
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर से सुबह-सुबह भगवान स्वामीनारायण भक्तों को दर्शन देने उनके घर पहुंचते हैं। वहीं भक्त अपने घर के द्वार पर रंगोली बनाकर भगवान का इंतजार करते हैं। जब वे पहुंचते है तो श्रद्धालु भक्ति भाव से पूजन अर्चन भी करते हैं।