मध्य प्रदेश

शराब के बोतलों की माला पहनकर पहुंचे विधायक, नेता प्रतिपक्ष ने बांटी चाय, विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। बुधवार को कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। उज्जैन विधायक शराब की बोतल की माला पहनकर सदन पहुंचे। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा के बाहर चाय बांटी। युवा, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चाय की केतली लेकर पहुंचे। उन्होंने सदन के बाहर चाय बांटी। वहीं शराब घोटाले को लेकर भी कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। उज्जैन से कांग्रेस विधायक महेश परमार शराब की बोतल की माला पहनकर पहुंचे। वे शराब की खाली बोतल की माला पहने नजर आए।
 
कांग्रेस ने शराब घोटाले का लगाया आरोप, बीजेपी का पलटवार
 
विधायक महेश परमार ने कहा कि प्रदेश में शराब घोटाले चल रहे है और सरकार मौन है। दिल्ली से भी बढ़े घोटाले एमपी में चल रहे है। एक-एक जिले में 100 करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाला है। इधर कांग्रेस विधायक की शराब घोटाले को लेकर किए गए प्रदर्शन को लेकर सत्ता पक्ष ने हमला बोला है। सदन में शराब की बोतल लाना अनुचित है। जहां गांधीजी की प्रतिमा लगी हुई है वहां पर कांग्रेस विधायक शराब की बोतल की माला पहनकर पहुंचे। सिर्फ फोटो बाजी करने के लिए कांग्रेस इस तरीके का प्रदर्शन कर रही है। नेता प्रतिपक्ष को विधायकों पर कार्रवाई करना चाहिए।
 
आज अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
 
मध्यप्रदेश विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। कल दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2024-2025 के लिए 22 हजार 460 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पेश किया था। बजट पर चर्चा के लिए 4 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। तीसरे दिन प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर विपक्ष श्वेत पत्र जारी करने की मांग कर रहा है। कल भी हाथ में कटोरा लेकर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में गांधी प्रतिमा के साथ प्रदर्शन किया था।

Leave Your Comment

Click to reload image