मध्य प्रदेश

हमीदिया अस्पताल में होगी छटनी! स्वीकृत पदों से अधिक स्टाफ कर रहा काम, 200 कर्मचारियों को हटाया जा सकता है

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के कर्मचारियों को झटका लग सकता है। हॉस्पिटल में स्टाफ की छटनी हो सकती है। बताया जा रहा है कि यहां स्वीकृत पदों से ज्यादा स्टाफ काम कर रहा है। 200 कर्मचारियों को हटाया जा सकता है।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में वार्ड बॉय, लैब टैक्नीशियन, हाउसकीपिंग स्टाफ की संख्या अधिक है। इस हॉस्पिटल में 1400 कर्मचारियों की स्वीकृति है, लेकिन यहां 1600 के करीब स्टाफ कार्यरत है। अस्पताल में कोविड फंड से अतिरिक्त स्टाफ भर्ती किया गया था।
हमीदिया में अधिक स्टाफ के चलते इन आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन विसंगति के कारण हॉस्पिटल के कर्मचारी एक हफ्ते में 2 बार हड़ताल कर चुके हैं। इसे देखते हुए अब स्टाफ कम करने या अन्य प्रबंधन को लेकर विचार चल रहा है। हमीदिया अस्पताल में जल्द छटनी हो सकती है। 

आपको बता दें कि मंगलवार को हमीदिया अस्पताल का स्टाफ एक बार फिर हड़ताल पर चला गया है। बीते तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने पर कर्मचारियों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इससे पहले भी हॉस्पिटल के कर्मचारी 10 दिसंबर को हड़ताल कर चुके हैं। कर्मचारियों के स्ट्राइक की वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image