मध्य प्रदेश

MPPSC के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन: इंदौर में लोक सेवा आयोग कार्यालय का किया घेराव, जानिए क्या है मांगे

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को लोक सेवा आयोग (MPPSC) के खिलाफ सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मोर्चा खोल दिया।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। भंवरकुआं इलाके से शुरू हुई शुरू हुई अभ्यर्थियों की यात्रा लोक सेवा आयोग तक पहुंची। यात्रा में शामिल अभ्यर्थी अपनी मांगें और नारे लिखे बैनर लिए हुए हैं।

इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि 2019 की मुख्य परीक्षा (Mains) की कॉपियां दिखाई जाएं और मार्कशीट जारी की जाए। इसके अलावा MPPSC 2025 में राज्य सेवा में 700 और वन सेवा में 100 पदों के साथ नोटिफिकेशन जारी हो। 2023 राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया जाए। 87/13 फॉर्मूला खत्म करके सभी परिणाम 100 प्रतिशत पर जारी किए जाएं।

भर्ती प्रक्रिया में किया जाए सुधार

 

अभ्यर्थियों की मांगें हैं कि MPPSC की भर्ती प्रक्रिया में सुधार होना चाहिए। CGPSC की तरह मुख्य परीक्षा की कॉपी जांची जाए। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों के नाम, कैटेगरी और सरनेम को छिपाकर वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो पाए।

Leave Your Comment

Click to reload image