मध्य प्रदेश

मौत की छलांग: युवक ने ब्रिज से कूदकर किया सुसाइड, सामने आई ये वजह

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से बड़ी खबर सामने आई है. जहां एक युवक ने ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, यह पूरी घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के सुपर कारीडोर ब्रिज की है. जहां बुधवार को एक युवक ने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.

मृतक की पहचान लोकेश शर्मा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने सुसाइड किया है . हालांकि, अभी तक युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है.

Leave Your Comment

Click to reload image