निकल गई हेकड़ी: पुलिस ने चाकूबाजी कर हफ्ता वसूली करने वाले बदमाश का निकाला जुलूस, रासुका के तहत भी की गई कार्रवाई
रतलाम। मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस ने कुख्यात बदमाश भोला पाटीदार को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई माणक चौक थाना क्षेत्र में हुई एक चाकूबाजी की घटना के बाद की गई है. हालांकि, पुलिस ने उस पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत कार्रवाई करते हुए उज्जैन के भेरुगड़ जेल भेज दिया है.
भोला पाटीदार पर हफ्ता वसूली और रंगदारी की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था. कुछ दिन पहले ही उसने एक व्यापारी को धमकाया था. पुलिस ने इस अपराधी की गतिविधियों को गंभीरता से लिया और उसे गिरफ्तार कर जुलूस निकालते हुए रासुका के तहत जेल भेज दिया, जिससे यह स्पष्ट किया जा सके कि इस तरह के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह कदम रतलाम पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगाम लगाने और शहर में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है.