हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत: परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
2024-12-20 18:30:23
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा के लटेरी के आनंदपुर रोड से एक दुखद घटना सामने आई है। खेत में काम करते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
दरअसल, लटेरी के आनंदपुर रोड पर एक युवक खेत में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था, इसी दौरान वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सिरोंज चौराहा पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की।
एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि, हमें घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।