बेरोजगारी की मार से जूझ रहे युवक से ठगी: दंपति ने अतिथि शिक्षक बनाने के नाम पर लगाई लाखों की चपत, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में बेरोजगारी की मार से जूझ रहे एक युवक से नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी की गई है. मामले का खुलासा तब हुआ जब वह नियुक्ति पत्र लेकर शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचा. जहां उसे पता चला कि ये नियुक्ति पत्र फर्जी है. हालांकि, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.