मध्य प्रदेश

वाहन चेकिंग के दौरान विवाद: विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी से बहस के बाद SI लाइन अटैच

डबरा। मध्य प्रदेश में डबरा के परशुराम चौक पर सोमवार देर रात करीब 10:00 बजे वाहन चेकिंग के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी और रेडक्रॉस डबरा के सचिव दीपक भार्गव का सिटी थाने में पदस्थ एसआई शुभम शर्मा से विवाद हो गया। बातचीत से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि एसआई शुभम शर्मा दीपक भार्गव को पकड़कर थाने ही ले आए और हवालात में बंद कर दिया।

के परशुराम चौक पर सोमवार की देर रात 10 बजे वाहन चैकिंग के दौरान विश्वहिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी और रेडक्रॉस डबरा के सचिव दीपक भार्गव से सिटी थाने में पदस्थ एसआई शुभम् शर्मा से विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि एस आई शिवम् शर्मा दीपक भार्गव को पकड़कर थाने तक ले लाए और हवालात में बंद कर दिया

जिसके बाद मामले ने तुल पकड़ा और हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता सहित पदाधिकारी थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में ASP निरंजन शर्मा और SDOP विवेक शर्मा दीपक भार्गव के घर पहुंचे। इसके बाद उनकी मांग पर एसआई शिवम शर्मा को लाइन अटैच करने की कार्रवाई की। इसके साथ ही मामले में जांच के आदेश दिए है।

बतादें कि, पुलिस इन दिनों विशेष रूप से वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत परशुराम चौराहे पर वाहन चैकिंग लगी थी। तभी विश्वहिंदू परिषद और रेड क्रॉस सचिव दीपक भार्गव स्कूटी से निकले, उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। तभी एसआई शिवम् शर्मा ने पूछताछ करते हुए वाहन दस्तावेज मांगे। साथ ही एक फोटो भी खींचा। बस फोटो खींचने को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद हिंदू संगठन ने हंगामा शुरू कर दिया और एसआई को लाइन अटैच करने की तत्काल कार्रवाई की गई।

Leave Your Comment

Click to reload image