7 देशों में छोड़ी छाप, Usman Khawaja है नाम; Sri Lanka के खिलाफ रिकॉर्ड शतक जड़कर मचाया कोहराम
नई दिल्ली। 14 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में डेब्यू करने उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को भी भला कहां पता था कि वह भविष्य में टेस्ट का चैंपियन में से एक कहलाए जाएंगे।
अपने डेब्यू मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 58 रन बनाने वाले उस्मान ने समय के साथ खुद की जो पहचान बनाई हैं, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी।
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा ने दमदार शतक ठोका। 135 गेंदों का सामना करते हुए उस्मान ने अपने टेस्ट करियर का 16वां शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी की।
Usman Khawaja ने श्रीलंका में जड़ा अपना पहला टेस्ट शतक
दरअसल, उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja 16th Test Ton) ने गॉल में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा। ये उनके टेस्ट करियर का 16वां टेस्ट शतक रहा, लेकिन श्रीलंकाई सरजमीं में ये उनका पहला टेस्ट शतक रहा। 2011 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद उस्मान आज तक श्रीलंका में टेस्ट सेंचुरी नहीं लगा पाए थे, लेकिन अब 14 सालों के बाद उन्होंने ये कारनामा भी कर दिखाया।
इसके साथ ही श्रीलंका में किसी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के क्लब में भी उस्मान ने एंट्री कर ली है।
श्रीलंका में किसी ऑस्ट्रेलिया ओपनर का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर
जस्टिन लैंगर, कोलंबो, 2004- 166 रन
केप्लर वेसल्स, कैंडी, 1983- 141 रन
मैथ्यू हेडन, गॉल, 2004- 130 रन
शॉन मार्श, कोलंबो, 2016- 130 रन
फिल ह्यूजेस, कोलंबो, 2011- 126 रन
उस्मान ख्वाजा, गॉल, 2025- 118 रन*
BGT 2024-25 में भी उस्मान फ्लॉप रहे
भारत के खिलाफ खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उस्मान बल्ले से फेल रहे। उन्होंने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 184 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 20.44 का रहा। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह 88 रन बना सके थे। उन्होंने आखिरी बार शतक 17 जून 203 को इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। अब श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उस्मान ने शतक जड़कर अपनी फॉर्म में वापसी की।
बता दें कि उस्मान ख्वाजा का ये एशिया में पांचवां शतक है। वहीं अपने टेस्ट करियर में उन्होंने घर से बाहर 7 देशों में जाकर शतक जड़े हैं। सबसे ज्यादा शतक (9) उस्मान ने ऑस्ट्रेलिया में लगाए हैं। वहीं, पाकिस्तान में उस्मान ख्वाजा ने दो शतक लगाए हैं। इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, यूएई और श्रीलंका में उनके नाम एक-एक शतक दर्ज हैं।